शेखपुरा में बीडीओ पर हमला, गाड़ी को फूंका
Updated at : 17 May 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

मठ की जमीन के विवाद में सड़क जाम किये हुए थे लोग इस पथ से होकर चुनाव कार्य के लिए जा रहे थे अरियरी बीडीओ शेखपुरा : नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर स्थित उदासीन संगत की तीन बीघे जमीन पर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को उग्र रूप धारण कर लिया. […]
विज्ञापन
मठ की जमीन के विवाद में सड़क जाम किये हुए थे लोग
इस पथ से होकर चुनाव कार्य के लिए जा रहे थे अरियरी बीडीओ
शेखपुरा : नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर स्थित उदासीन संगत की तीन बीघे जमीन पर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार को उग्र रूप धारण कर लिया. इसके विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों ने उस रास्ते से होकर प्रखंड मुख्यालय जा रहे अरियरी के बीडीओ की गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. बाद में उनकी गाड़ी को फूंक दी़ इस दौरान उपद्रवियों ने अरियरी के बीडीओ परमानंद पंडित के अंगरक्षक अजय कुमार यादव, नाजिर अजय कुमार सिंह एवं चालक राजेंद्र प्रसाद चौधरी को लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.
क्या है मामला
एसडीपीओ ने न्यायालय ने महंत सागर दास को उक्त जमीन का मालिक बता कर उसकी बिक्री का हकदार बताया है. उक्त जमीन के खरीदार कारू यादव और उसके रिश्तेदार उस जमीन पर निर्माण करा रहे थे. इसी निर्माण को संगत की जमीन बता कर स्थानीय निवासी श्री यादव के पुत्र यशवंत कुमार के साथ कुछ अन्य लोग विरोध कर रहे थे. इसी दरम्यान निर्माण स्थल पर कोई वारदात न हो सके, इसके लिए पुलिस अधिकारी हरभजन सिंह और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. इसके बाद उक्त निर्माण के विरोध में सड़क जाम के दौरान उक्त आरोपियों ने बीडीओ की गाड़ी पर हमला बोल दिया.
हंगामा कर रहे लोगों को समझाने गये थे बीडीओ
घायल बीडीओ ने बताया कि ढाई-तीन सौ लोग झगड़ रहे थे. उनके पास नजदीक आकर जब तक हम समझ पाते, तब तक उपद्रवियों ने प्रशासन की गाड़ी समझ कर टूट पड़े. घायल अवस्था में अंगरक्षक की सजगता से बीडीओ जब गाड़ी छोड़ कर भागे, तब उपद्रवियों ने उनकी सरकारी गाड़ी में आग लगा दी. उसमें रखे मतगणना के दस्तावेज भी जल कर राख हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




