बुनियादी सुविधाएं नहीं

Updated at : 26 Apr 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाएं नहीं

बरबीघा : पंचायत चुनाव के बाद बरबीघावासियों को अपनी मूलभूत समस्या नजर आने लगी है. भीषण गरमी से त्रस्त लोगों को इन दिनों पानी और बिजली की समस्या से बेहद परेशान होना पड़ रहा है. बरबीघा का भूगर्भ जलस्तर 10 से 15 फुट नीचे गिर गया है. प्राय: पेयजल साधन बेकार हो गये हैं. मानव […]

विज्ञापन

बरबीघा : पंचायत चुनाव के बाद बरबीघावासियों को अपनी मूलभूत समस्या नजर आने लगी है. भीषण गरमी से त्रस्त लोगों को इन दिनों पानी और बिजली की समस्या से बेहद परेशान होना पड़ रहा है. बरबीघा का भूगर्भ जलस्तर 10 से 15 फुट नीचे गिर गया है. प्राय: पेयजल साधन बेकार हो गये हैं. मानव और पशु पीने के पानी के लिए तरस रहे है.

यही हाल बिजली का है. जरूरत के 12 मेगावाट बिजली के विरूद्ध मात्र 6 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो रहा है. रोस्टर नियम लागू कर गांव व शहर को बिजली उपलब्ध करायी जा रही है. कभी 22 घंटे बिजली रहती थी. अब 10 घंटे बिजली मिल पा रही है. अप्रैल माह में सूर्य आग उगल रहा है. गर्मी का महीना मई और जून अभी बाकी है. इन दो महीनों में बरबीघावासियों का क्या हाल होगा. इसकी चिंता यहां के लोगों को सता रहा है.

सरकार की हर योजना पंचायत चुनाव के चलते बाधित है. आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है. आने वाला एक माह और यह संहिता प्रभावकारी रहेगा. ऐसे में लोगों को उक्त महत्वपूर्ण समस्याओं से निजात मिलने का आसार कम दिख रहा है. इसके अलावे बच्चों को अभी तक सरकारी पाठ्य सामग्री नहीं मिली है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रहा है. अस्पताल में 33 दवाओं के विरूद्ध मात्र पारासिटामोल टैबलेट उपलब्ध है. हर तरफ समस्या ही समस्या नजर आ रही है. पर कोई समस्या का समाधान ढूुंढने वाला मसीहा नजर नहीं आ रहा है. बरबीघावासी भविष्य की चिंता को लेकर भयभीत हैं.

अपने नेतृत्व से वे पहल की मांग कर रहे हैं. स्थानीय विधायक सुदर्शण कुमार पानी और बिजली की समस्या का हल ढुंढने का शीघ्र भरोसा दिलाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन