शराबबंदी के बाद मतदाताओं में उत्साह

शेखपुरा : बिहार में शराब बंदी के बाद हो रहे इस प्रथम चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है. इसके पूर्व शराब तथा गुटखे के नाम पर वोट देने के कलंक को दूर करते हुए मतदाता बरबीघा के सभी 132 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान करते देखे गये. चलने-फिरने से लाचार 65 […]
शेखपुरा : बिहार में शराब बंदी के बाद हो रहे इस प्रथम चुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है. इसके पूर्व शराब तथा गुटखे के नाम पर वोट देने के कलंक को दूर करते हुए मतदाता बरबीघा के सभी 132 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान करते देखे गये. चलने-फिरने से लाचार 65 वर्षीय राम नरेश सिंह दोनों हाथों में लाठी लेकर अपने मतदान केंद्र जयरामपुर पहुंचे थे. इस मतदान में वृद्ध के अलावा युवा और महिलाएं भी पीछे नहीं रहना चाह रही थी.
जगदीशपुर पंचायत के उखदी मतदान केंद्र पर एक ही विद्यालय में तीन मतदान केंद्र बनाये गये थे. यहां महिलाओं की संख्या सभी मतदान केंद्रों से ज्यादा देखी जा रही थी. बरबीघा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्र पर महिलाएं शराबबंदी को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित दिख रही थी. पुरूष मतदाताओं ने बताया कि इस बार शराब और कबाब के लिए प्रत्याशी को ब्लैकमेल करने वालों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




