132 मतदान केंद्रों पर 60967 मतदाता करेंगे मतदान
Updated at : 23 Apr 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के बरबीघा प्रखंड में 124 पदों के लिए 448 प्रत्याशी जिले के बरबीघा प्रखंड में रविवार को होने वाले मतदान में 124 पदों के लिए 448 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 239 महिला और 209 पुरुष प्रत्याशी मैदान में है. प्रखंड में होने वाले कुल 298 पदों में से 124 पर […]
विज्ञापन
शेखपुरा : जिले के बरबीघा प्रखंड में 124 पदों के लिए 448 प्रत्याशी जिले के बरबीघा प्रखंड में रविवार को होने वाले मतदान में 124 पदों के लिए 448 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 239 महिला और 209 पुरुष प्रत्याशी मैदान में है. प्रखंड में होने वाले कुल 298 पदों में से 124 पर बिना वोट के ही विजयी हो चुके हैं, जबकि 50 पर कोई नामांकन ही नहीं आ पाया था.
प्रखंड में बनाये गये 132 मतदान केंद्र पर कुल 60967 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 32751 पुरुष और 28216 महिला मतदाता शामिल है.
मतदान की तैयारी के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने जानकारी दी कि सुरक्षा की दृष्टि से 38 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 94 को संवेदनशील चिन्हित किया गया है.
प्रखंड में भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए 4221 दागी लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की गयी है. जिसमें से 1309 को बांड डाउन भी करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है.
डीह निजामत के मतदान केंद्र संख्या 48 पर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है. बरबीघा प्रखंड अंतर्गत एक जिला परिषद् सदस्य, 13 पंचायत समिति सदस्य के साथ-साथ 10-10 मुखिया और सरपंच तथा 77 ग्राम पंचायत सदस्य और 13 पंच पद पर मतदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर शुक्रवार को सभी मतदान कर्मियों को नियुक्ति पत्र दे किया गया है. इस मतदान में कुल 508 कर्मचारी लगाये गये हैं, जिसमें 20 महिला परदानशीं के पहचान के लिए लगाये गये हैं. 51 मतदान केर्मियों को सुरक्षित भी रखा गया है.
चुनाव को लेकर छुट्टी रद्द :
बरबीघा प्रखंड में होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को बाबू कूंवर सिंह जयंती पर सरकार द्वारा घोषित छुट्टी को रद्द कर दिया है. जिलाधिकारी दिनेश कुमार के निर्देश पर पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने यह आदेश जारी करते हुए सभ्ीा अधिकारी और कर्मचारी को अवगत करा दिया है. बरबीघा में 24 अप्रैल को मतदान की तैयारी को लेकर यह आदेश जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




