पुलिस ने पंचायत सचिवों पर कसा शिकंजा

शेखपुरा : शिक्षक नियोजन में निगरानी को मदद करने में सहयोग नहीं करने वाले पंचायत सचिव पर थाना में मुकदमा दायर हाेने के बाद पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए सिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पंचायत सचिव उमेश प्रसाद और मंटू चौधरी के खिलाफ तो दो या उससे भी ज्यादा थानो में मामला दर्ज […]
शेखपुरा : शिक्षक नियोजन में निगरानी को मदद करने में सहयोग नहीं करने वाले पंचायत सचिव पर थाना में मुकदमा दायर हाेने के बाद पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए सिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पंचायत सचिव उमेश प्रसाद और मंटू चौधरी के खिलाफ तो दो या उससे भी ज्यादा थानो में मामला दर्ज हो चुका है,
और सभी थाना पुलिस एक साथ इन लोगों को कानून के तहत घेरने की तैयारी में जूट गयी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तारी के लिए पुलिस के वरीय अधिकारी को भी अवगत करा दिया है. साथ ही इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये आरोपों का विस्तृत व्यौरा भी मांगा गया है. गौरतलब है कि शिक्षक नियोजन में जांच को लेकर निगरानी द्वारा मांगे गये शिक्षकों के दस्तावेजों का फोल्डर बना कर नहीं दिये जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




