छापेमारी के दौरान 50 लीटर शराब बरामद

बरबीघा : जिला पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से क्षेत्र में चलने वाली फैक्ट्रियों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को प्रात: ही बरबीघा थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में रमजान गांव के विपिन चौधरी,मुंशी चौधरी,अखिलेश चौधरी,अशोक चौधरी,मंटू चौधरी के घर पर छापेमारी करते हुए 50 लीटर निर्मित […]
बरबीघा : जिला पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से क्षेत्र में चलने वाली फैक्ट्रियों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को प्रात: ही बरबीघा थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में रमजान गांव के विपिन चौधरी,मुंशी चौधरी,अखिलेश चौधरी,अशोक चौधरी,मंटू चौधरी के घर पर छापेमारी करते हुए 50 लीटर निर्मित शराब बरामद की गयी व एक सौ टीन छोवा को नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दल को देखते ही सभी फैक्टरी मालिक फरार हो गये. छापेमारी दल में दानी सिंह,गंगा प्रसाद,सीताराम सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




