बिजली मिली, बिल नदारद

शेखपुरा : जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कुल मिला कर शहर की तुलना में गांवों के लिए काफी बदतर माना जाता है. इसका मुख्य कारण विद्युत तार एवं पोल की जर्जर हालत है. जिले में 49 हजार विद्युत उपभोक्ता है. निर्बाध विद्युत के लिए प्रति दिन 30 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है, […]
शेखपुरा : जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कुल मिला कर शहर की तुलना में गांवों के लिए काफी बदतर माना जाता है. इसका मुख्य कारण विद्युत तार एवं पोल की जर्जर हालत है. जिले में 49 हजार विद्युत उपभोक्ता है. निर्बाध विद्युत के लिए प्रति दिन 30 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है,
जो प्रति माह 01 करोड़ 20 लाख यूनिट बतायी जाती है. जिसमें उपभोक्ताओं पर मात्र 30 लाख यूनिट की ही बिलिंग हो पा रही है. ऐसे में उपभोक्ता जहां विभाग द्वारा सालों से बिजली बिल मुहैया नहीं कराने की बात कहते हैं, तो अधिकारी इस आपूर्ति और खपत के बीच इस बड़े अंतर को कहीं न कहीं विद्युत चोरी मान रहे हैं. बहरहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर सामान्य बिजली बिल में गड़बड़ियों की और उसके निबटारे पर अगर नजर डालें, तब अधिकारी सबकुछ ठीक-ठाक मान रहे हैं.
डीएम के जनता दरबार में बिजली बिल की शिकायतों का भले ही अंबार लगता रहा हो, परंतु प्रशासनिक सूत्र का दावा है कि एक साल में तीन सौ मामलों का निष्पादन करने के बाद अब कुछ मामले ही बचे हैं. हालांकि सीधे विद्युत विभाग में आने वाली शिकायतों के निबटारे की रोजाना समीक्षा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




