खुरहा नामक बीमारी के कारण दर्जन भर मवेशियों की जान जा चुकी

शेखपुरा : सदर प्रखंड के कैथवां, महसार, गगरी समेत कई पंचायतों के तकरीबन 30 गांव में खुरहा नामक बीमारी के कारण दर्जन भर मवेशियों की जान जा चुकी है. सदर प्रखंड के महसार पंचायत में पिछले 10 दिनों में लगभग 17 गाय और बछड़े की जान खुरहा नामक बीमारी से जा चुकी है. खुरहा नामक […]
शेखपुरा : सदर प्रखंड के कैथवां, महसार, गगरी समेत कई पंचायतों के तकरीबन 30 गांव में खुरहा नामक बीमारी के कारण दर्जन भर मवेशियों की जान जा चुकी है. सदर प्रखंड के महसार पंचायत में पिछले 10 दिनों में लगभग 17 गाय और बछड़े की जान खुरहा नामक बीमारी से जा चुकी है. खुरहा नामक बीमारी फिल्ट्रेबुल नामक वायरस के फैलने से ज्यादातर बरसात के मौसम में होता है. फिल्ट्रेबुल वायरस एक संक्रामक वायरस है और जानलेवा भी है. इसके हो जाने से मवेशियों के पैर और मुंह में बुरी तरीके से जख्म हो जाती है, जिससे मवेशियों का खाना पीना बंद हो जाता है. वह चलने में असमर्थ हो जाते हैं और वायरस के संक्रमण के कारण उनकी जान भी चली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










