इटहरा में तालाब की खुदाई में मिली विष्णु की विशाल प्रतिमा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2018 5:51 AM

विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड की डीहा पंचायत के इटहरा में विष्णु भगवान की विशाल प्रतिमा मिली है. यह प्रतिमा गांव के सरकारी तालाब की खुदाई के दौरान मिली. सूचना मिलने पर जिला भूमि संरक्षण निदेशक अश्विनी कुमार ने भी प्रतिमा का निरीक्षण किया. प्रतिमा साढ़े चार फुट ऊंची और डेढ़ फुट चौड़ी है. प्रतिमा काले […]

विज्ञापन

शेखपुरा : अरियरी प्रखंड की डीहा पंचायत के इटहरा में विष्णु भगवान की विशाल प्रतिमा मिली है. यह प्रतिमा गांव के सरकारी तालाब की खुदाई के दौरान मिली. सूचना मिलने पर जिला भूमि संरक्षण निदेशक अश्विनी कुमार ने भी प्रतिमा का निरीक्षण किया. प्रतिमा साढ़े चार फुट ऊंची और डेढ़ फुट चौड़ी है. प्रतिमा काले पत्थर की है. यह प्रतिमा मुगल काल के पूर्व का प्रतित होता है. तालाब के नीचे कई और छोटी-छोटी प्रतिमा रहने की संभावना जतायी जा रही है.

ग्रामीण तालाब की खुदाई आठ फुट हुई थी तभी प्रतिमा दिखायी दी. प्रतिमा का दोनों हाथ टूटी है. ग्रामीण इसे गांव की मंदिर में स्थापित करने की योजना बना रहे हैं. भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी जा रही है. पुरातत्व विभाग द्वारा इसका विस्तृत अध्ययन के बाद ही और इसके बारे में जानकारी मिल सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल के अंत में डीहा आये थे. यहां गांव व पंचायत के भ्रमण के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में विशाल भू पुरातात्विक अवशेष की आशंका जतायी थी. बाद में खुदाई के बाद कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष

प्राप्त भी हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन