राजस्व वसूली का लक्ष्य समय पर करें पूरा: डीएम

शेखपुरा : डीएम योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक में की. इसमें उन्होंने योजना बना कर राजस्व उगाही का लक्ष्य पूरा करने को कहा. साथ ही बैठक से गायब वाणिज्य कर पदाधिकारी व राष्ट्रीय बचत पत्र अधिकारी के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया. वहीं, खनन पदाधिकारी को फटकार […]
शेखपुरा : डीएम योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक में की. इसमें उन्होंने योजना बना कर राजस्व उगाही का लक्ष्य पूरा करने को कहा. साथ ही बैठक से गायब वाणिज्य कर पदाधिकारी व राष्ट्रीय बचत पत्र अधिकारी के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया. वहीं, खनन पदाधिकारी को फटकार भी लगी. साथ ही खनन पट्टाधारी की पहली जनवरी से बकाया रहने के बाद भी खनन कार्य जारी रखने पर नाराजगी जतायी. बैठक में यह बात सामने आयी कि राजस्व उगाही करनेवाले कई विभागों को अब तक नये वित्त वर्ष का लक्ष्य नहीं मिला है. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि डीएम ने सभी विभागों को वार्षिक लक्ष्य को योजना बना कर राजस्व उगाही करने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










