सरकार की ओर से 28 पीड़ितों को मिलेगा 16.30 लाख मुआवजा

शेखपुरा : अनुसूचित जाति व जनजाति के 28 पीड़ितों को गुरुवार को 16:30 लाख रुपये देने का प्रस्ताव पास हुआ. अनुसूचित जाति व जनजाति सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया. अपराध की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को 25 हजार से 60 हजार रुपये मिलेंगे. बैठक में कुल 31 […]
शेखपुरा : अनुसूचित जाति व जनजाति के 28 पीड़ितों को गुरुवार को 16:30 लाख रुपये देने का प्रस्ताव पास हुआ. अनुसूचित जाति व जनजाति सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया. अपराध की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को 25 हजार से 60 हजार रुपये मिलेंगे. बैठक में कुल 31 प्रस्ताव आये थे. इनमें से तीन को छोड़कर सभी पर मुहर लगा दी गयी. तीन में से दो प्रस्ताव को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पास भेज दिया गया. यह दोनों मामला नाबालिग दलित के यौन उत्पीड़न से संबंधित है,
जबकि एक मामले में न्यायालय से निर्णय में आरोपित के निर्दोष पाये जाने पर उसे अस्वीकार कर दिया गया. डीडीसी निरंजन कुमार झा ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार, डीएसपी मनोज कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, दलित मामलों के विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली प्रसाद यादव आदि मौजूद थे. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि पीड़ितों को प्राथमिकी दर्ज करते समय ही उसके जाति संबंधित प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




