हादसे के 53 दिन बाद भी पीड़ितों को नहीं मिली राशि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अरियरी (शेखपुरा) : बाढ़ के गंगा घाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे परिजन से भरे यात्री गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होने से जख्मी परिजन को 93 दिन बाद भी सरकारी सहायता नहीं दी गयी है. जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पीड़ित परिवारों में आक्रोश है. दो मार्च की घटना में जहां एक ही परिवार […]
विज्ञापन
अरियरी (शेखपुरा) : बाढ़ के गंगा घाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे परिजन से भरे यात्री गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होने से जख्मी परिजन को 93 दिन बाद भी सरकारी सहायता नहीं दी गयी है. जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पीड़ित परिवारों में आक्रोश है. दो मार्च की घटना में जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी थी.
वहीं, 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस घटना में मृतक के आश्रितों को प्रावधान के मुताबिक सरकारी सहायता प्रदान कर दिया गया है. लेकिन घायलों को सहायता राशि प्रदान नहीं की गयी. इस घटना में जख्मी रामचंद्र मिस्त्री ने बताया के हादसे के बाद उपचार के लिए ग्रामीण एवं रिश्तेदारों से मोटी रकम का कर्ज लिया था. जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने जख्मी लोगों को भी सरकारी प्रावधान के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी. इसके लिए डीएम दिनेश कुमार के निर्देश पर सीओ द्वारा आवेदन जमा लिया गया था.
लेकिन, अब तक कुछ नहीं हुआ. स्थानीय प्रशासन ने अनदेखी कर दी.
घायलों में मथुरा मिस्त्री, राजाराम, पवन कुमार, ओमप्रकाश, गणेश मिस्त्री, विक्की, हरिश्चंद्र पासवान, द्वारिका प्रसाद, छोटेलाल साह, मनोज मिस्त्री समेत शामिल हैं. पीड़ितों ने कहा कि यदि मुआवजा नहीं मिला तो उच्च अधिकारियों के पास जा कर फरियाद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










