एसकेआर कॉलेज की जांच के लिए आयेगी नैक की टीम

बरबीघा (शेखपुरा) : आगामी चार व पांच मई को तिलका मांझी, भागलपुर विश्वविद्यालय से हटकर नये नोटिफिकेशन के मुताबिक मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पड़नेवाले एसकेआर कॉलेज की जांच की जायेगी. बेंगलुरु स्थित नेशनल असेसमेंट एंड अक्रेडिटेशन काउंसिल(नैक) की पीयर टीम द्वारा कॉलेज के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण और आकलन किया जायेगा. इसकी जानकारी एकमात्र अंगीभूत […]
बरबीघा (शेखपुरा) : आगामी चार व पांच मई को तिलका मांझी, भागलपुर विश्वविद्यालय से हटकर नये नोटिफिकेशन के मुताबिक मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पड़नेवाले एसकेआर कॉलेज की जांच की जायेगी. बेंगलुरु स्थित नेशनल असेसमेंट एंड अक्रेडिटेशन काउंसिल(नैक) की पीयर टीम द्वारा कॉलेज के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण और आकलन किया जायेगा. इसकी जानकारी एकमात्र अंगीभूत कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर भवेशचंद्र पांडे ने दी.
उन्होंने बताया कि टीम के द्वारा कॉलेज की ग्रेडिंग की जायेगी, जिसके बाद भविष्य में इसको मिलने वाले अनुदान का निर्धारण होगा. इस टीम के द्वारा कॉलेज की पढ़ाई, शिक्षकों की संख्या तथा योग्यता, उनके शोध कार्यों की समीक्षा, छात्रों की स्थिति, परीक्षा, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, परीक्षा परिणाम, पुस्तकालय, प्लेग्राउंड, छात्र संघ, कंप्यूटर आदि की समीक्षा कर अंक दिये जायेंगे. टीम कॉलेज में महिला सुरक्षा, रैगिंग, शिकायत निवारण, आईक्यूएसी की गतिविधियों, करियर सेल, एन एस एस, आदि की भी जानकारी लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










