असामाजिक तत्वों ने आठ सब्जी दुकानों में लगायी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 3:33 AM
बरबीघा (शेखपुरा) : असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात थाना चौक के पास स्थित सब्जी बाजार की आठ दुकानों में आग लगा दी. थाना गेट के महज 10 मीटर की दूरी पर सभी दुकानें जलतीं रहीं और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. पीड़ित दुकानदारों में गोपाल प्रसाद, भीम गोस्वामी, मुकुल कुमार, राजू पासवान, […]
बरबीघा (शेखपुरा) : असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात थाना चौक के पास स्थित सब्जी बाजार की आठ दुकानों में आग लगा दी. थाना गेट के महज 10 मीटर की दूरी पर सभी दुकानें जलतीं रहीं और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. पीड़ित दुकानदारों में गोपाल प्रसाद, भीम गोस्वामी, मुकुल कुमार, राजू पासवान, कारू कुमार, मदन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद नन्नू आदि शामिल हैं. दुकानदारों ने बताया कि मोबाइल से सूचना मिली, जिसके बाद सभी दुकान के पास पहुंचे.
लेकिन, दुकानें राख में तब्दील हो चुकी थीं. दुकानदारों ने आशंका जतायी कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है. अन्य उपस्थित दुकानदारों ने बताया कि थाने में दमकल की गाड़ी मौजूद है. थाना चौक पर रात भर पुलिस तैनात रहती है. लेकिन, इसकी परवाह असामाजिक तत्वों को नहीं थी. आग से सबसे अधिक नुकसान भीम गोस्वामी को हुआ है.
वहीं, फुटपाथ पर मनिहारी की दुकान चलाता था. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अन्य सब्जी विक्रेताओं की भी हजारों का नुकसान हुआ है. पीड़ित दुकानदारों ने थाने में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. वहीं, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










