शराब के धंधेबाज को भगाने के फेर में थे एएसआई, लोगों ने दबोचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2018 4:41 AM

विज्ञापन

भोजडीह रोड के धनौल मोड़ पर बाइक की डिक्की में शराब की खेप ले जा रहे धंधेबाज ने राहगीर को मारी टक्कर शेखपुरा : जिले के भोजडीह रोड स्थित धनौल मोड़ के पास बाइक की डिक्की में देसी शराब की खेप ले जा रहे धंधेबाज ने बाइक सवार राहगीर को ठोकर मार दी. इस दौरान […]

विज्ञापन

भोजडीह रोड के धनौल मोड़ पर बाइक की डिक्की में शराब की खेप ले जा रहे धंधेबाज ने राहगीर को मारी टक्कर

शेखपुरा : जिले के भोजडीह रोड स्थित धनौल मोड़ के पास बाइक की डिक्की में देसी शराब की खेप ले जा रहे धंधेबाज ने बाइक सवार राहगीर को ठोकर मार दी. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक पर सवार दो धंधेबाजों को भागने में फेर में थे. लेकिन, वहां जुटी भीड़ ने मुरारपुर गांव के एक धंधेबाज राजाराम को दबोच लिया और शेखपुरा पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही पुलिस अधिकारी की भूमिका पर हंगामा भी किया. इस दौरान पुलिस अधिकारी भागने लगे. हालांकि, अरियरी के एएसआई मो जब्बार उद्दीन ने ग्रामीणों के आरोप को बेबुनियाद बताया. इस घटना के बाद घायल राहगीर व सनैया गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल में भी ग्रामीणों ने हंगामा किया. इससे वहां अफरातफरी मच गयी.
इसके बाद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सादे ड्रेस में पहुंचे एएसआई ने धंधेबाज की डिक्की से शराब को हटाना चाह रहे थे. मौके पर से मुरारपुर गांव के धंधेबाज की बाइक की डिक्की में शराब का बैग बरामद किया गया. इधर, जख्मी युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. लोगों ने एसपी दयाशंकर से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.
राहगीर को फंसाने की साजिश कर रहा था धंधेबाज
बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे के इस घटना में धंधेबाज शहर के चांदनी चौक गोला रोड होते हुए धनकौल मुसहड़ी पार कर कसार की ओर निकलना चाह रहा था तभी चौराहे पर बाइक सवार राहगीर को टक्कर मार दी. सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना के दौरान जब धंधेबाज की बाइक की डिक्की से शराब निकली तो वह राहगीर को फंसाने का प्रयास करने लगा. बाइक की डिक्की से गिरी शराब को पैर से धकेलना शुरू कर दिया. हालांकि, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.
किसकी सूचना पर पहुंचा था पुलिस अधिकारी : आक्रोशित भीड़ ने सिविल ड्रेस में आये पुलिस अधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है. भीड़ का कहना था कि अचानक वह यहां कैसे पहुंच गया. इतना ही नहीं उसे बचाने का भी प्रयास किया गया. भीड़ ने कहा कि उक्त पुलिस अधिकारी आये दिन भोजडीह रोड में धनकौल चौक के इर्द-गिर्द नजर आते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन