नाबालिग को किया अगवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:39 AM

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता की मां ने इस बाबत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है की बीते 25 मार्च की शाम उसकी 17 वर्षीया पुत्री शौच के लिए […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शौच के लिए निकली एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता की मां ने इस बाबत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा है की बीते 25 मार्च की शाम उसकी 17 वर्षीया पुत्री शौच के लिए गयी. जब काफी देर बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी खोज शुरू कर दी. इसी क्रम में ग्रामीणों ने बताया की उसकी लड़की को छोटू कुमार, भाग्य नारायण कुमार, देवनारायण कुमार, तेजन कुमार, सेवा कुमार, पवन कुमार, सुमित्रा देवी, नन्टुन राय समेत अन्य लोग अपहरण कर जबरन बोलेरो में बैठाकर ले गया है. इस बावत स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन