बड़े अस्पताल में बिना फीस करा सकेंगे इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 5:21 AM
शेखपुरा : जिले के बड़े अस्पताल में भी अब लोग नि:शुल्क ओपीडी चिकित्सा सेवा का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए एसआरएल अस्पताल प्रबंधन ने एक हजार लोगों के लिए हेल्थ कार्ड जारी किये. सोमवार को हेल्थ कार्ड जारी कर रहे पीएचसी गिरिहिंडा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ कमल रंजन ने […]
शेखपुरा : जिले के बड़े अस्पताल में भी अब लोग नि:शुल्क ओपीडी चिकित्सा सेवा का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए एसआरएल अस्पताल प्रबंधन ने एक हजार लोगों के लिए हेल्थ कार्ड जारी किये. सोमवार को हेल्थ कार्ड जारी कर रहे पीएचसी गिरिहिंडा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ कमल रंजन ने कहा कि इस नई योजना से निजी अस्पताल में भी सभी तबके के लोग इलाज की नि:शुल्क सेवा प्राप्त कर सकेंगे.
स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी देते हुए अस्पताल के डायरेक्टर ने कहा कि पचास रुपये का निबंधन शुल्क देकर स्वास्थ्य कार्ड पाने वाले लोगों को पूरे एक वर्ष तक नि:शुल्क ओपीडी चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सकेगा. इसके साथ ही इमरजेंसी के दौर में मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करायी जायेगी. मौके पर प्रबंधक ने कहा कि डॉक्टरी फीस के अभाव में ग्रामीण चिकित्सकों के हाथों इलाज कराकर अनावश्यक दवाएं खाने को विवश होते हैं. वहीं दूसरी प्रकार की जानलेवा बीमारियों के शिकार हो जाते हैं.
ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए एसआरएल अस्पताल प्रबंधन ने प्रथम फेज में एक हजार हेल्थ कार्ड जारी किये हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक जहां हेल्थ कार्डों की संख्या में बढ़ोतरी करेगा. वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवा की अवधि में भी विस्तार किया जायेगा. इस मौके पर हार्ट एवं डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरीशंकर, डॉ इस्तेकाम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










