फर्जी निकासी में डीडीओ निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2018 4:41 AM
शेखपुरा : 30 लाख रुपये से अधिक की फर्जी निकासी के प्रयास के अरोपित डीडीओ विजय कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. बरबीघा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो खालीक को उनके स्थान पर डीडीओ का प्रभार दिया गया है. निलंबित डीडीओ सह हेडमास्टर को स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया गया […]
शेखपुरा : 30 लाख रुपये से अधिक की फर्जी निकासी के प्रयास के अरोपित डीडीओ विजय कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. बरबीघा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो खालीक को उनके स्थान पर डीडीओ का प्रभार दिया गया है. निलंबित डीडीओ सह हेडमास्टर को स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया गया है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी मो तकीउद्दीन अहमद ने बताया कि इस फर्जी निकासी के प्रकाश में आते ही वे भूमिगत हो गये हैं. शिक्षा विभाग द्वारा उनके स्थायी पता पर नोटिस भेजा गया है. 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब नहीं आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्हें सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है. इसके पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर हेडमास्टर के बरबीघा स्थित विद्यालय डीएवी के कार्यालय और भंडार गृह को सील कर दिया गया है. इधर,
जिन शिक्षकों के नाम पर उन्होंने फर्जी निकासी का प्रयास किया था, उन शिक्षकों ने डीडीओ के इस कारनामे की निगरानी से जांच करने की मांग की है. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से डीडीओ रहे विजय कुमार पांडेय के इस प्रकार के कई फर्जी निकासी पर अभी फर्दा पड़ा है. डीडीओ के सभी विपत्रों की जांच की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










