मनचलों ने किया उपद्रव पंप हाउस में की तोड़फोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 4:27 AM

विज्ञापन

दुस्साहस. मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन सरस्वती पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय जोधन बिगहा के लोगों ने मचाया उत्पात अरियरी (शेखपुरा) : विकास समीक्षा यात्रा के दौरान शेखपुरा के डीहा गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया था. इसके बाद मंगलवार की रात पड़ोसी गांव के लोगों ने […]

विज्ञापन

दुस्साहस. मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन

सरस्वती पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय जोधन बिगहा के लोगों ने मचाया उत्पात
अरियरी (शेखपुरा) : विकास समीक्षा यात्रा के दौरान शेखपुरा के डीहा गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया था. इसके बाद मंगलवार की रात पड़ोसी गांव के लोगों ने डीहा गांव में बने पंप हाउस में तोड़फोड़ की. जानकारी के अनुसार, डीहा गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
वहां से लौटने के दौरान पड़ोस के जोधन बिगहा गांव के मनचलों ने घटना को अंजाम दिया. इससे डीहा गांव में हर घर जल का नल योजना से पानी की अापूर्ति बाधित हो गयी है. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे युवकों ने अचानक हो-हल्ला के बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस घटना में करीब 15 की संख्या में मनचलों ने गांव की जलापूर्ति योजना की टंकी, पाइप लाइन एवं फ्लोराइड रिमूवल ट्रीटमेंट प्लांट को क्षतिग्रस्त कर दिया.
इस घटना के दौरान हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने इस घटना में दो युवकों की पहचान कर अरियरी थाने में आवेदन दिया है. वहीं, अरियरी के थाना अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उच्च विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित किया गया था. जोधन बिगहा गांव के लोग ऐसा नहीं चाहते थे. इसी कारण तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद जहां गांव में जल आपूर्ति बाधित हो गयी है. इस घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन