तीन मिनट में साढ़े तीन किलो दही खा बक्सर के ओंकार तीसरे स्थान पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2018 4:36 AM
फुलवारीशरीफ : पटना डेयरी प्रोजेक्ट परिसर में गुरुवार को को आयोजित सातवां दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता में जहानाबाद के प्रणय शंकर कांत ने पुरुष वर्ग तथा पटना के बेली रोड की ज्योत्सना कुमारी ने महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीता. तीन घंटे से अधिक देर तक चली इस प्रतियोगिता में जहानाबाद के प्रणय शंकर […]
फुलवारीशरीफ : पटना डेयरी प्रोजेक्ट परिसर में गुरुवार को को आयोजित सातवां दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता में जहानाबाद के प्रणय शंकर कांत ने पुरुष वर्ग तथा पटना के बेली रोड की ज्योत्सना कुमारी ने महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीता. तीन घंटे से अधिक देर तक चली इस प्रतियोगिता में जहानाबाद के प्रणय शंकर कांत ने तीन मिनट में 4 किलो 343 ग्राम दही खाया, जबकि पटना के बेली रोड की ज्योत्सना कुमारी 2 किलो 882 ग्राम दही चट कर गयीं. पुरुष वर्ग में द्वितीय रहे दानापुर के अनिल राय ने 3 किलो 727 ग्राम व तृतीय रहे बक्सर के ओंकार सिंह ने 3 किलो 494 ग्राम दही खाया.
3 किलो 492 ग्राम दही खाने वाले नौबतपुर के जयराम कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला. महिला वर्ग में द्वितीय रही बाजार समिति पटना की सुनीता कुमारी ने 2 किलो 319 ग्राम व तृतीय रही जगदेव पथ पटना की पुष्पा कुमारी ने 2 किलो 136 ग्राम दही खाया. दो किलो दही खानेवाली सीडीए कॉलोनी पटना की प्रेमा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










