बगैर बड़े कोचिंग के भी रचा इतिहास, दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता बनेंगी IAS, हासिल की 41वीं रैंक
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Mar 2026 5:56 PM
सुदीपा दत्ता
UPSC Result 2025: झारखंड के दुमका जिले की सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी परीक्षा में 41वां रैंक हासिल किया है. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदीपा ने घर पर रहकर और राजकीय पुस्तकालय के सहयोग से यह मुकाम पाया. जानें उनकी सफलता का मंत्र.
UPSC Result 2025, दुमका, (आनंद जायसवाल): दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. वह मूल रूप से कुमड़ाबाद की रहने वाली हैं. उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं. साधारण परिवार से आने वाली सुदीपा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.
तीसरे प्रयास में मारी बाजी
जानकारी के मुताबिक यह सुदीपा का तीसरा प्रयास था. इससे पहले वह एक बार साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गयी थीं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर तैयारी जारी रखी. आखिरकार इस बार उन्होंने शानदार सफलता हासिल कर ली.
Also Read: बिहार से लापता बुजुर्ग पलामू में चढ़ा भीड़ के हत्थे, जनप्रतिनिधियों की सतर्कता से बची जान
शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई
सुदीपा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई. इसके बाद उन्होंने सिदो-कान्हू हाई स्कूल, दुमका से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने ए एंड कॉलेज, दुमका से की. खास बात यह है कि उन्होंने दुमका में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की.
सीडीपीओ के पद भी हो चुका है चयन
तैयारी के दौरान सुदीपा राजकीय पुस्तकालय, दुमका में नियमित रूप से अध्ययन करती थीं. यहां आयोजित ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट में सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को मजबूत बनाया. उनकी सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. इससे पहले भी सुदीपा का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से सीडीपीओ पद के लिए भी हो चुका है. उनके परिवार, मित्रों और शिक्षकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
Also Read: दोस्तों के साथ खूंटी के कमंता डैम में नहाने गया युवक लापता, खोजबीन जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










