सीमांचल और बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाएगी भाजपा, पप्पू यादव का बड़ा दावा

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि भाजपा सीमांचल और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्या लिखा, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश की राजनीति में एक नई योजना पर काम हो रहा है. इसके तहत सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी की जा रही है.

पप्पू यादव ने बताया कि इस योजना के तहत पहले पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कराया जा सकता है. इसके बाद बिहार विधानसभा से एक प्रस्ताव पास करवाने की कोशिश की जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया के बाद सीमांचल क्षेत्र के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज और दिनाजपुर जैसे कुछ जिलों को जोड़कर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विपक्षी नेता क्या दावा कर रहे

पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाने और किसी लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के व्यक्ति को राज्यपाल बनाने की चर्चा भी इसी राजनीतिक योजना का हिस्सा है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर सीमांचल क्षेत्र पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा किया था. उसी के बाद से विपक्षी नेताओं की ओर से अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भाजपा पर जमकर बरसे

इससे पहले भी पप्पू यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिहार की राजनीति को लेकर बयान दिया था. उन्होंने लिखा था कि बिहार के बड़े नेताओं को एकजुट होकर राज्य को भाजपा का राजनीतिक मैदान बनने से बचाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि सभी दल अगर चाहें तो मिलकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन दे सकते हैं.

इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर अपने पुराने सहयोगियों के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राजनीति में भरोसा और साथ निभाना जरूरी होता है, लेकिन कई बार इसके उलट फैसले देखने को मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें: 11 मार्च से बिहार के कई हिस्सों में शुरू होगा आंधी-तूफान का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

लालू-राबड़ी दौर में भाजपा को मजबूती देने वाले नंद किशोर यादव को मिला बड़ा ईनाम, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन