यूपीएससी : स्टेट लाइब्रेरी से पढ़कर झारखंड की सुदीपा दत्ता ने लाया 41वां रैंक

सुदीपा दत्ता अपने परिवार के साथ
UPSC CSE Final Result 2025 Out : सिविल सेवा परीक्षा 2025 में इस बार 25 साल के अनुज अग्निहोत्री ने टाॅप किया है. वे जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं. इस लिस्ट में 41वें नंबर पर झारखंड के दुमका की सुदीपा दत्ता हैं, जो एक सामान्य परिवार से आती हैं काफी सीमित संसाधनों के साथ सफलता हासिल की है.
UPSC CSE Final Result 2025 Out : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में झारखंड के दुमका की रहने वाली सुदीपा दत्ता ने 41वां रैंक हासिल किया है. यह उनका तीसरा प्रयास था. इस लिस्ट में बिहार-झारखंड के कई सफल उम्मीदवार शामिल हैं, जिसमें धनबाद से श्रुति मोदी हैं, जिन्होंने 569 रैंक हासिल किया है. साहिबगंज की रहने वाली निहारिका सिन्हा को 365वां रैंक मिला है, जबकि लातेहार के विपुल गुप्ता को 103वां रैंक हासिल हुआ है.
दुमका के स्टेट लाइब्रेरी से की पढ़ाई : सुदीपा दत्ता
प्रभात खबर के संवाददाता आनंद जायसवाल के साथ बातचीत में सुदीपा ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्हें 41वां रैंक मिला. इससे पहले भी वे इंटरव्यू तक पहुंची थीं, लेकिन फाइनल सलेक्शन नहीं हो पाया था. सुदीपा दत्ता की स्कूलिंग बिहार के बांका जिला से हुई है. बाद में उन्होंने दुमका से ग्रेजुएशन किया. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी अपने होम टाउन में रहकर ही की है. सुदीपा दत्ता ने अपने शहर के स्टेट लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई की और उपलब्ध संसाधनों से ही यह सफलता हासिल की है. सुदीपा दत्ता के पिता सच्चिदानंद दत्ता असिस्टेंट पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां एक गृहिणी हैं. यूपीएससी में सलेक्शन से पहले सुदीपा का चयन जेपीएससी में सीडीपीओ के पद पर हुआ था.
अपने संसाधनों का उचित प्रयोग करके सफलता हासिल की जा सकती है
सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि आपके पास जितने संसाधन हैं, उनका उचित उपयोग करें, ताकि आपको सफलता मिले. इंटरनेट एक बेहतरीन संसाधन है, जिसका उचित सदपयोग करें. हर किसी के पास संसाधन सीमित ही होते हैं, बस आपको तैयारी बेहतर करनी होती है.
विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
अनुज अग्निहोत्री ने किया है देश भर में टाॅप
यूपीएससी की परीक्षा में साल 2025 में 958 लोगों को सफलता हासिल हुई है. अनुज अग्निहोत्री टाॅपर हैं, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांक्षा धुल हैं. टाॅप 5 कैंडिडेट में इस बार दो महिला शामिल हैं. चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला हैं बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर हैं. अनुज राजस्थान के रहने वाले हैं और मात्र 25 साल के हैं. उन्होंने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की है.
958 कैंडिडेट्स में से कितने किस वर्ग के?
2025 की यूपीएससी परीक्षा में कुल 958 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है. इनमें से 317 जेनरल 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी कैटेगरी से सफल हुए हैं.
ये भी पढ़ें : जेन जी प्रोटेस्ट का नेपाल चुनाव पर खासा असर, बालेन शाह की पार्टी आरएसपी पर जनता ने दिखाया विश्वास
कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जिन्हें बनाया गया है ईरान का कार्यवाहक सुप्रीम लीडर
क्या ईरान को नेस्तनाबूद करने के लिए सऊदी अरब और यूएई ने अमेरिका और इजरायल को उकसाया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




