ePaper

मानव शृंखला के लिए महिलाएं आगे आएं

Updated at : 16 Jan 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला के लिए महिलाएं आगे आएं

शेखपुरा/बरबीघा/अरियरी/ शेखोपुरसरय : नीमी महाविद्यालय शेखोपुरसरय के सभागार में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैठक के साथ पैदल मार्च किया. पूर्व से निर्धारित 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए नीमी महाविद्यालय नीमी में बैठक के दौरान […]

विज्ञापन

शेखपुरा/बरबीघा/अरियरी/ शेखोपुरसरय : नीमी महाविद्यालय शेखोपुरसरय के सभागार में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैठक के साथ पैदल मार्च किया. पूर्व से निर्धारित 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए नीमी महाविद्यालय नीमी में बैठक के दौरान डीएम दिनेश कुमार ने कहा कि दहेज मुक्त, बाल विवाह पर पूर्ण रुपेन रोक के लिए मानव श्रृंखला बनाकर घर-घर तक संदेश पहुंचाया जाए.

जिससे इस समाज से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर पूर्ण रूपेण रोक लग सके. उन्होंने खासकर इस मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए महिलाओं को आगे आने की अपील की. इस मौके पर डीएम के अलावा डीडीसी निरंजन कुमार झा, जिप अध्यक्षा निर्मला कुमारी, बीडीओ सुधीर कुमार के साथ प्रधानाध्यापक आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी के क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भगीदारी दिखाई. वहीं बरबीघा में बाल विवाह एवं दहेज विरोध के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 21 जनवरी को मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे पहल के बाद अब नगर परिषद भी अपनी प्रमुख सहभागिता के लिए तत्पर दिखाई दे रही है.

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार झा जैसे आला अधिकारियों के नेतृत्व में प्रखंड विकास कार्यालय से पैदल मार्च निकालकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर नागरिकों बुद्धिजीवियों एवं व्यवसाइयों से जनसहभागिता देकर मानव श्रृंखला के इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन जिला प्रशासन पहले ही कर चुका है. सोमवार को इसी कड़ी में नगर परिषद कार्यालय में सभापति रौशन कुमार के अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. नगर क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं के प्रधानों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया था. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष सभापति रौशन कुमार ने आगामी 21 जनवरी को निर्माण की जाने वाली मानव श्रृंखला में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दिखलाते हुए कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने का आह‍्वान किया तथा इसकी रूपरेखा निर्धारित की गई. बैठक में वार्ड पार्षद विपिन चौधरी, नूतन देवी, पार्वती देवी, सुनील सिंह, ब्यूटी कुमारी, रंजीत कुमार, विकास कुमार, मोहम्मद अज़हर, राज किशोर, अंजू देवी, विकास मित्र, अर्जुन चौधरी, राजकुमार इत्यादि भी उपस्थित थे. अरियरी: एडीएम जवाहर लाल सिन्हा व प्रभारी बीडीओ अनुज कुमार सहित तमाम स्थानीय अधिकारियों, प्रतिनिधियों, अंचल व प्रखंडकर्मियों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसे कुप्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री के आह्वान पर 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर पदयात्रा किया. उक्त कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली से कि चोढदरगाह पंचायत भवन तक किया गया. जिसमें सभी अधिकारी से लेकर पंचायत प्रतिनिधि व समाज सभी लोगों ने एडीएम के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली से पैदल चलकर पंचायत भवन चोरदरगाह तक पैदल यात्रा किया. इस कार्यक्रम के मौके पर उपर्युक्त अधिकारियों के अलावा अंचल अधिकारी शेखपुरा पंकज कुमार प्रमुख, संजय कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मोहम्मद हुसेन, किसान सलाहकार संगठन के जिला अध्यक्ष राम उदित प्रखंड क्षेत्र के तमाम मुखिया वार्ड सदस्य सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे. अरियरी. स्थानीय अरियरी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुली में एडीएम जवाहर लाल सिन्हा व स्थानीय प्रभारी बीडीओ अनुज कुमार के मौजूदगी में बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसे कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया. जो देशबंधु जन कल्याण सेवा विकास परिषद वैशाली की टीम थी. जिसके माध्यम से पहुंची कला जत्था की टीम ने मौके पर मौजूद सभी पंचायत प्रतिनिधि कर्मचारी व ग्रामीणों को नाट्य कला के माध्यम से बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसे कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया.

वहीं बाल विवाह जैसी कुप्रथा से होने वाले बालिकाओं के स्वास्थ्य के हानि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी अपने नाट्य कला के प्रस्तुति के द्वारा लोगों के बीच दी. वहीं दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में होने वाले दहेज लोभियों के कुचक्र में फंसकर किस तरह आए दिन बेटियां दहेज की बलिवेदी पर चढ़ती है. जिसे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के बीच दर्शाया गया. मौके पर कला जत्था की टीम ने लोगों को अपने नाट्य कला के माध्यम से अपनी और आकर्षित करने में सफल रहा. इस कार्यक्रम के मौके पर उपर्युक्त लोगों के अलावा कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मोहम्मद हुसेन, स्थानीय ओपी प्रभारी राम कुमार पासवान, सीओ शेखपुरा पंकज कुमार, किसान सलाहकार राम उदित सहित तमाम प्रखंड के अंचलकर्मी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन