कार्यक्रम को प्रभावी बनाएं अधिकारी: मुख्य सचिव

शेखपुरा : मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने जिला प्रशासन को प्रभावी मानव शृंखला निर्माण का निर्देश दिया है. पटना से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग द्वारा रूटचार्ट सहित सभी होमवर्क ससमय पूरा कर लेने को कहा है. मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार जिला प्रशासन को रूटचार्ट बनाने की खुली छूट दी गयी है. मानव शृंखला […]
शेखपुरा : मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने जिला प्रशासन को प्रभावी मानव शृंखला निर्माण का निर्देश दिया है. पटना से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग द्वारा रूटचार्ट सहित सभी होमवर्क ससमय पूरा कर लेने को कहा है. मुख्य सचिव ने कहा कि इस बार जिला प्रशासन को रूटचार्ट बनाने की खुली छूट दी गयी है. मानव शृंखला के रूट में सभी प्रखंड और अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने को कहा गया है. 21 जनवरी को पूरे राज्य में बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मानव शृंखला बनायी जायेगी. पिछले साल मानव शृंखला शराबबंदी को लेकर बनायी गयी थी.
पटना से आयोजित वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में यहां जिलाधिकारी दिनेश कुमार, एसपी राजेंद्र कुमार भील, डीडीसी निरंजन कुमार झा सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. मुख्य सचिव ने मानव शृंखला के दौरान 21 जनवरी को 11 से दो बजे तक सड़कों पर ट्रैफिक बेहतर रखने की भी जानकारी दी. वीडियो काॅन्फ्रेसिंग हॉल में मौजूद सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि मानव शृंखला बनाये जाने के अलावा मुख्य सचिव ने सात निश्चयों के तहत चलाये जाने वाले विकास कार्य, ओडीएफ आदि के बारे में भी जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किया. राज्य में चल रहे शीत लहर के बारे में भी मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया. जिला प्रशासन को जिले में अधिक से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा है.
मुख्य सचिव ने पहले सेचलाये जा रहे अलाव को और दुरुस्त करने पर जोर दिया. मुख्य सचिव ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत अधिक से अधिक छात्रों को लाभ देने तथा स्वयं सहायता भत्ता के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा है. मुख्य सचिव ने वीडिया काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से यह जानना चाहा कि स्वयं सहायता भत्ता के तहत कितने लोग लाभान्वित हुए हैं. मुख्य सचिव ने यह स्पष्ट किया कि यह भत्ता युवकों के जीविका के लिए नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




