दिल्ली की कंपनी से वसूले जायेंगे पांच करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2018 4:17 AM
शेखपुरा : लंबे अंतराल से जिले के परिवहन कार्यालय में हाई सिक्युरिटी नंबर जारी करने का कार्य ठप रखने वाली कंपनी से पांच करोड़ रुपये जुर्माना वसूली करने की कार्रवाई का मामला सामने आया है. यह कार्रवाई जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शुरू किया गया है. इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली के उत्सव सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट […]
शेखपुरा : लंबे अंतराल से जिले के परिवहन कार्यालय में हाई सिक्युरिटी नंबर जारी करने का कार्य ठप रखने वाली कंपनी से पांच करोड़ रुपये जुर्माना वसूली करने की कार्रवाई का मामला सामने आया है. यह कार्रवाई जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शुरू किया गया है. इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली के उत्सव सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. जिले में हाई सिक्युरिटी नंबर निर्गत करने की दिशा में कार्रवाई शुरू करने के लिए परिवहन अधिकारी ने यह कठोर कदम उठाया है.
इस कार्रवाई को लेकर जिला परिवहन अधिकारी ने पुष्टि किया है. बताया जाता है कि विभाग से करार किये जाने के बाद भी उक्त कंपनी द्वारा कामकाज ठप रखा गया है. जिले में हाई सिक्युरिटी नंबर के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी को बंद कर दिया गया है. इस दिशा में पहले भी कंपनी को कई बार नोटिस जारी किया गया था. बावजूद एक भी जवाब नहीं देने की स्थिति में विभाग ने उक्त कंपनी से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










