पंचायत में महिला की देवर ने ही की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2018 4:26 AM
विज्ञापन
महिला थाने ने किया मुकदमा लेने से इन्कार घर में पेंशन को लेकर विवाद की बात ग्रामीणों ने बतायी शेखपुरा : करंडे थाना क्षेत्र के लुटौत गांव में घरेलू विवाद को सुलझाने गये पंचायत की मौजूदगी में ही महिला को उसके देवर ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान आरोपितों ने महिला को बाल […]
विज्ञापन
महिला थाने ने किया मुकदमा लेने से इन्कार
घर में पेंशन को लेकर विवाद की बात ग्रामीणों ने बतायी
शेखपुरा : करंडे थाना क्षेत्र के लुटौत गांव में घरेलू विवाद को सुलझाने गये पंचायत की मौजूदगी में ही महिला को उसके देवर ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान आरोपितों ने महिला को बाल पकड़कर उसे पहले बड़ी बेरहमी से घसीटा और गांव छोड़ कर चले जाने को कहा. इस घटना में गांव के धर्मेंद्र कुमार की विवाहिता रूबी देवी ने शेखपुरा के महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहा. लेकिन वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा लेने से इनकार किया. पीड़िता ने बताया कि लंबे समय से चल रहे दहेज प्रताड़ना के विवाद के दौरान दो दिन पूर्व भी उसकी सास ने मारपीट व गाली गलौज किया था.
आये दिन होने वाले प्रताड़ना को लेकर बुधवार की सुबह आरोपित देवर रवींद्र ठाकुर ने पंचायत के सरपंच व गांव के बुद्धिजीवियों को समझौता कराने के नाम पर बुलाया और पंचायत के सामने ही पिटाई शुरू कर दी. महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना में बेरहमी से पिटाई के दौरान उसके सिर के बाल देवर ने उखाड़ दिये और बदसलूकी की भी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने भी कहा कि लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद को लेकर उल्टे मारपीट भी की और पंचायत बुलाकर घटना को अंजाम भी दिया. घटना के बाद अगले दिन अपने रिश्तेदारों को बुलाकर महिला किसी प्रकार गांव से निकली और महिला थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराना चाह रही थी. इधर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घर में पेंशन की राशि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. विवाद के कारण कई बार मारपीट की नौबट आ गयी थी. अंदर ही अंदर तनाव की स्थिति पैदा हो रही थी. इसके पूर्व भी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत लगाया गया था. लेकिन उक्त महिला और उसके पति पंचायत में नहीं पहुंच सके. इसी वजह से बुधवार को मामले को सुलझाने को लेकर पंच के सभी सदस्य वहां पहुंचे तभी महिला ने गाली गलौज शुरू कर दिया. इस घटना को लेकर करंडे थाना पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के मामले में जांच की जा रही है. पुलिस मामले को लेकर गहराया से जांच में जुट गयी है. इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है. तथ्यों को जांच के मद्देनजर गहरायी से पड़ताल में पुलिस जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










