ePaper

छापेमारी करने गयी उत्पाद टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Updated at : 03 Jan 2018 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी करने गयी उत्पाद टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

आक्रोश. तीसरे दिन की गयी छापेमारी से ग्रामीण आक्रोशित नो रिकवरी रिपोर्ट बनाकर आधा घंटा बाद ग्रामीणों ने टीम को छोड़ा शेखपुरा : सदर शेखपुरा प्रखंड के रामरायपुर गांव में लगातार तीसरे दिन छापेमारी से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम को बंधक बनाकर जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान ग्रामीणों ने छापेमारी […]

विज्ञापन

आक्रोश. तीसरे दिन की गयी छापेमारी से ग्रामीण आक्रोशित

नो रिकवरी रिपोर्ट बनाकर आधा घंटा बाद ग्रामीणों ने टीम को छोड़ा
शेखपुरा : सदर शेखपुरा प्रखंड के रामरायपुर गांव में लगातार तीसरे दिन छापेमारी से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम को बंधक बनाकर जमकर हंगामा मचाया. इस दौरान ग्रामीणों ने छापेमारी की कार्रवाई को किसी असामाजिक तत्वों द्वारा गलत सूचना देकर फंसाने के लिए रची गयी साजिश का हिस्सा भी बताया. आक्रोशित ग्रामीणों ने हथियावां ओपी पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर भी मनमानी का भी आरोप लगाया.
मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधा घंटा हंगामा मचाया. इस घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सूरज कुमार चौधरी एवं रूबी देवी के घर में पिछले दो दिनों में 30 एवं 31 दिसंबर को हथियावां पुलिस ने छापेमारी की. इसके बाद मंगलवार को जब उत्पाद की टीम पहुंच कर उसी घर में तलाशी लेने लगी, तब वहां ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया. आक्रोशित लोगों ने सूचना देने वाले का नाम जानकारी लेने के लिए उत्पाद की टीम को बंधक बना लिया.
इस मौके पर उत्पाद अवर निरीक्षक अरुण कुमार के अलावा सैप जवान, होमगार्ड जवान एवं उत्पाद बाल को घेर लिया. मौके पर ग्रामीणों ने उत्पाद अधिकारी को कहा कि पीड़ित परिवार का शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार से कोई लेना देना नहीं है. इसके बावजूद लगातार एक ही घर में छापेमारी की जा रही है. ऐसी परिस्थिति में परिवार की प्रतिष्ठा को एक साजिश के तहत धूमिल किया जा रहा है. ग्रामीणों ने उत्पाद अधिकारी से सूचना देने वालों की जानकारी लेनी चाही. लेकिन मौके पर अधिकारी ने पुलिस हेड क्वार्टर से जानकारी मिलने की बात कह कर ग्रामीणों का आक्रोश शांत करने लगे.
काफी मशक्कत के बाद भी बात नहीं बन सकी. आखिरकार अधिकारी ने नो रिकवरी रिपोर्ट बनाकर मौके पर आक्रोशित ग्रामीण को उपलब्ध कराया और काफी मशक्कत के बाद वहां से निकल सके. इस बाबत अवर निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति के बाद उन्हें समझा-बुझाकर नियंत्रित किया गया. उन्होंने बताया कि उक्त परिवार के घर में तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं पायी गयी. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने एक स्वर से उक्त परिवार के द्वारा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ नहीं बेचने की भी बात कहीं गयी. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद उत्पाद की टीम वहां से मुक्त हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन