गन्ना मंत्री से रंगदारी मांगने वाला शेखपुरा से गिरफ्तार

शेखपुरा : पुलिस ने गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम से रंगदारी मांगने के मामले में नगर क्षेत्र के कटारी रोड से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पटना पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से की. बदमाश बब्लू कुमार यहां परचून की दुकान चलता है. बब्लू दिव्यांग भी है. बब्लू की गिरफ्तारी […]
शेखपुरा : पुलिस ने गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम से रंगदारी मांगने के मामले में नगर क्षेत्र के कटारी रोड से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी पटना पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से की. बदमाश बब्लू कुमार यहां परचून की दुकान चलता है. बब्लू दिव्यांग भी है. बब्लू की गिरफ्तारी उसकी प्रेमिका जूली के निशानदेही पर की गयी.
जूली को पुलिस ने जमुई जिला के झाझा से गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार गन्ना मंत्री से जूली के नाम से ली गयी मोबाइल से दल लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. इस मामले में पटना के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था. पुलिस अनुसंधान में मोबाइल और बदमाशों का लोकेशन पता चल पाया था. कोतवाली थानाध्यक्ष मो शहवाज खान के नेतृत्व में पुलिस बल ने बब्लू की प्रेमिका को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




