ePaper

अस्पताल में नहीं हुआ मरीजों का इलाज

Updated at : 03 Jan 2018 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में नहीं हुआ मरीजों का इलाज

शेखपुरा : जिले के सभी चिकित्सक मंगलवार को चिकित्सीय कार्य से दूर रहे. जिले में 49 डॉक्टर कार्यरत हैं. जिले के सभी गैर सरकारी व सरकारी अस्पतालों में आम मरीजों का इलाज नहीं हो सका. अस्पताल में केवल अापातकालिन सेवा चालू रहने का प्रयास किया जा रहा था. सरकार के राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन के गठन […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिले के सभी चिकित्सक मंगलवार को चिकित्सीय कार्य से दूर रहे. जिले में 49 डॉक्टर कार्यरत हैं. जिले के सभी गैर सरकारी व सरकारी अस्पतालों में आम मरीजों का इलाज नहीं हो सका. अस्पताल में केवल अापातकालिन सेवा चालू रहने का प्रयास किया जा रहा था. सरकार के राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन के गठन के विरोध में सभी डॉक्टर ने कार्य बहिष्कार किया. डॉक्टर के इस विरोध को लेकर आईएमए के जिला इकाई की बैठक हुई.

आईएमए के जिला उपाध्यक्ष डॉ केएमपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार के प्रस्तावित एनएमसी का जमकर विरोध किया गया. इस बैठक में डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ के पुरुषोत्तम, डॉ अरबिंद कुमार सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे. डॉक्टरों का सबसे ज्यादा विरोध एनएमसी के 25 सदस्यीय टीम में 20 गैर डॉक्टर को शामिल किया जाना है. इस कारण इस पेशा की स्तर बहुत नीचे चला जायेगा. चिकित्सा जैसे तकनीकी क्षेत्र का संचालन गैर चिकित्सक करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन