ePaper

बिहार : हर घर में 2018 तक होगी बिजली : नीतीश कुमार

Updated at : 30 Dec 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हर घर में 2018 तक होगी बिजली : नीतीश कुमार

सीएम ने किया 1551 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2018 तक सभी घरों में बिजली पहुंचा दी जायेगी. केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना की मदद से सभी घरों में मीटर, तार, बल्ब आदि भी मुफ्त उपलब्ध कराये जायेंगे. सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी गयी है. […]

विज्ञापन
सीएम ने किया 1551 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2018 तक सभी घरों में बिजली पहुंचा दी जायेगी. केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना की मदद से सभी घरों में मीटर, तार, बल्ब आदि भी मुफ्त उपलब्ध कराये जायेंगे.
सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी गयी है. कुछ छोटे टोले बचे हैं तो अप्रैल 2018 तक वहां भी बिजली पहुंचा दी जायेगी. विकास समीक्षा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शेखपुरा के अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर में शुक्रवार को सभा को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर सीएम ने लोगों से दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ आगे
आने का आह्वान किया.
यहां आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने डीहा गांव जाकर हर घर नल योजना का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने 172 करोड़ रुपये की लागत वाली 1551 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास रिमोट से किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 में हमारे पास 1751 मेगावाट बिजली थी. वह आज बढ़कर 5635 मेगावाट पहुंच गयी है. बिजली के कारण गांवों में टीवी, फ्रिज, एसी और कूलर भी आ गये हैं. उन्होंने कहा कि ग्रिड से बिजली नहीं पहुंचने पर गांवों में सौर उर्जा से बिजली पहुंचा दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने 2009 में विकास यात्रा के दौरान यहां आने और अब के बदलाव की चर्चा भी की.
सीएम ने कहा कि शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद है. उन्होंने शराबबंदी के फायदा गिनाते हुए महिलाओं से इस बार दहेज उन्मूलन व बाल विवाह के खिलाफ आगे आने को कहा. उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के बिना विकास बेमानी है. बिहार ने तरक्की के रास्ते पर चलकर पूरी दुनिया के अंदर अपनी बेहतर साख स्थापित की है. वहीं आज सामाजिक परिवर्तन में देश की अगुवाई कर रहा है.
इस मौके पर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी पीके ठाकुर, जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, विधायक रंधीर कुमार सोनी, सुदर्शन कुमार, भाजपा नेता संजीत प्रभाकर, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. अर्जुन प्रसाद, लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव, प्रो. राजेंद्र यादव, मनोज कुशवाहा, पूर्व मुखिया निवास राय, अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन