कुव्यवस्था को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2017 2:30 AM
शेखपुरा : रामाधीन महाविद्यालय स्थित पिछड़ी जाति के छात्रावास के छात्रों ने हंगामा किया. बड़ी संख्या में छात्रों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. छात्रों का यह आंदोलन छात्रावास के बदहाल व्यवस्था पर थी. एक ओर पूरे जिले को ओडीएफ यानी खुले में शौचमुक्त करने का यहां अभियान चल रहा है. वहीं इस छात्रावास में […]
शेखपुरा : रामाधीन महाविद्यालय स्थित पिछड़ी जाति के छात्रावास के छात्रों ने हंगामा किया. बड़ी संख्या में छात्रों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. छात्रों का यह आंदोलन छात्रावास के बदहाल व्यवस्था पर थी. एक ओर पूरे जिले को ओडीएफ यानी खुले में शौचमुक्त करने का यहां अभियान चल रहा है. वहीं इस छात्रावास में रहने वाले बाहर शौच जाने को मजबूर हैं. छात्रावास में पानी की भी समस्या है.
छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों में पवन कुमार, रोहित कुमार, धीरज कुमार आदि ने बताया कि छह माह से इस समस्या को लेकर छात्रावास प्रबंधक के समक्ष आवाज उठा रहे हैं. छात्रावास में अनियमित जलापूर्ति व शौचालय के जाम रहने से सभी छात्र शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं. इस कड़ाके की ठंड में बाहर शौच जाना भारी कठिन कार्य है.
छात्रावास में सप्ताह में एक दिन पानी आता है. हालांकि छात्रावास में रहने की व्यवस्था ठीक है. दर्जनों की संख्या में समाहरणालय अपने मुख्य मांग को लेकर आये छात्रों का दु:ख सुनने के लिए वहां कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं थे. बहुत देर तक हंगामा करने के बाद छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










