ePaper

16 घंटे की ड्यूटी से उकता ट्रेन छोड़ कर भागा चालक

Updated at : 20 Dec 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
16 घंटे की ड्यूटी से उकता ट्रेन छोड़ कर भागा चालक

शेखपुरा : लगातार 16 घंटे से गाड़ी चला रहा चालक ट्रेन छोड़कर सिरारी रेलवे स्टेशन से भाग खड़ा हुआ. गया से जमालपुर जा रही यह ट्रेन खबर लिखे जाने तक सिरारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी. देर रात से खड़ी यह गाड़ी नये चालक का इंतजार कर रही है. प्राप्त जानकारी में बताया गया है […]

विज्ञापन

शेखपुरा : लगातार 16 घंटे से गाड़ी चला रहा चालक ट्रेन छोड़कर सिरारी रेलवे स्टेशन से भाग खड़ा हुआ. गया से जमालपुर जा रही यह ट्रेन खबर लिखे जाने तक सिरारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी. देर रात से खड़ी यह गाड़ी नये चालक का इंतजार कर रही है. प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि गया से जमालपुर रेल फैक्टरी के लिए एक गाड़ी चली थी. आधी रात को ड्राइवर सिरारी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आगे जाने से इन्कार कर दिया. इस संबंध में लंबे समय से ड्यूटी कर रहे ड्राइवर ने कंट्रोल की बात भी मानने से इन्कार कर दिया. तब से गाड़ी वहीं खड़ी है. इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर सिरारी स्टेशन प्रबंधक ज्योति मंडल में बताया कि इस पूरे प्रकरण से कंट्रोल रूम अवगत है. कंट्रोल द्वारा नये ड्राइवर को इस ट्रेन को आगे ले जाने के लिए भेजा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि ट्रेन खाली थी. इस पर एक भी पैसेंजर नहीं थे. गया से खाली रेल डब्बों को जमालपुर स्थित रेल कारखाना भेजा जा रहा था. इस बीच लंबे समय से सिरारी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को खड़ी देख लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था. सिरारी रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म संख्या दो भी आधी रात से एक ड्राइवर की करतूत के कारण बाधित है.

इस घटना की लोग चटकारे लेकर चर्चा कर रहे हैं. सिरारी रेलवे स्टेशन जिला मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर है. यहां दर्जनों गांवों के लोग रेल यात्रा के लिए आते व जाते हैं. स्थानीय रेल प्रबंधक द्वारा किसी प्रकार की सटीक सूचना नहीं मिलने से लोगों में ऊहापोह बनी हुई थी. समाचार लिखे जाने तक यह ट्रेन सिरारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन