ePaper

पटना के कुर्जी में रहनेवाले जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Updated at : 12 Dec 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के कुर्जी में रहनेवाले जूनियर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर कृषि विभाग में पदस्थापित था वीरमणी अपराधियों ने पत्थर मार कार को रोकने के बाद दिया घटना को अंजाम हाजीपुर : मंडलकारा हाजीपुर के कक्षपाल को गोली मारकर हत्या करने की घटना का अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने सरेराह एक जूनियर इंजीनियर को गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि […]

विज्ञापन

हाजीपुर कृषि विभाग में पदस्थापित था वीरमणी

अपराधियों ने पत्थर मार कार को रोकने के बाद दिया घटना को अंजाम
हाजीपुर : मंडलकारा हाजीपुर के कक्षपाल को गोली मारकर हत्या करने की घटना का अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने सरेराह एक जूनियर इंजीनियर को गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि यह घटना सोमवार की शाम हाजीपुर- छपरा एनएच-19 पर सोनपुर थाना क्षेत्र के शिवबचन चौक के समीप हुई. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. मृतक वीरमणी (34) पटना कुर्जी मोहल्ले के गेट नंबर एक निवासी सकलदेव राय का पुत्र था. वह रामाशीष चौक स्थित कृषि विभाग में पदस्थापित था. यह घटना तब हुई हाजीपुर कार्यालय में विभागीय काम निबटाने के बाद लाल रंग की स्विप्ट डिजायर कार से जेपी सेतु के रास्ते घर लौटने के लिये जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने पत्थर मारकर उनकी कार का अगला शीशा तोड़ दिया.
वीरमणी ने अपनी कार रोक दी और जब तक वह कुछ समझ पाता कि अपराधियों ने ड्राइविंग सीट के तरफ गेट का शीशा तोड़कर उसके सिने में काफी नजदीक से गोली मार दी. इधर घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर अनुमंडल पुलिस महकमें में खलबली मच गयी. सोनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल को इलाज के लिये सोनपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंची. चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही वीरमणी के परिजन भी रेफरल अस्पताल पहुंच गये. परिजनों ने बताया कि वीरमणी का कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके कारण वह अपने परिचित व पटना नगर निगम के वार्ड पार्षद की कार से कार्यालय आये हुए थे.
क्या कहते है पदाधिकारी
सोनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर एक इंजीनियर को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हत्यारों ने 3.15 बोर की गोली का इस्तेमाल किया है. अपराधियों ने पहले कार का अगला शीशा पर पत्थर मारकर कार को रोका और इसके बाद गेट का शीशा तोड़कर इंजीनियर के सीने में गोली मार दी. मृतक के परिजन रेफरल अस्पताल पहुंच गये है. शव को पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया गया है. इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
पंकज कुमार, डीएसपी, सोनपुर अनुमंडल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन