ओपीडी में आने वालों की संख्या 65 हजार पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 4:45 AM
शेखपुरा : जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 65 हजार पार कर गयी है. पिछले अगस्त माह के जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अकेले सदर अस्पताल में 15421 मरीजों का निबंधन कर इलाज किया गया. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक […]
शेखपुरा : जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 65 हजार पार कर गयी है. पिछले अगस्त माह के जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अकेले सदर अस्पताल में 15421 मरीजों का निबंधन कर इलाज किया गया. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में और भी कई जानकारी दी गयी.
जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इस माह में 232 तपेदिक के मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है. उसी प्रकार कुष्ठ के 176 रोगियों का भी इलाज हो रहा है. इसमें से 73 गंभीर कुष्ठ रोगियों की सूची जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह से तलब की है, ताकि उन्हें सरकारी तौर पर मिलने वाली अन्य सहायता राशि भी प्रदान की जा सके. बैठक में बताया गया कि जिले में अभी कालाजार के 58 मरीज हैं,
जिन्हें सदर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. साथ ही इन कालाजार मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता मद से 400-400 रुपये दिया गया है. बताया कि नशामुक्ति केंद्र पर अभी भी चार या पांच मरीज आ जाते हैं. बैठक में बताया गया कि जिला अंधापन निवारण के द्वारा यहां 18 शिविर लगा कर आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










