Shivhar Power Protest: भीषण गर्मी में बिजली संकट का कहर, आक्रोशित लोगों ने देर रात मुख्य सड़क किया जाम
सड़क जाम करते आक्रोशित लोग
Shivhar Power Protest: भीषण गर्मी के बीच दो दिनों से बिजली संकट से नाराज लोगों ने देर रात मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से लोग गुस्से में थे.एसडीपीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ. जानिए पूरी खबर…
शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट
Shivhar Power Protest: शहर में बिजली संकट से त्रस्त लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा.मंगलवार की देर रात भीषण गर्मी और बिजली कटौती से परेशान स्थानीय निवासियों ने खादी भंडार के पास मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया.नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया.लगातार दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था, जिसके बाद वे सड़क पर उतरने को मजबूर हुए.इस चक्काजाम के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ी परेशानी
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से इलाके में बिजली गायब है.खादी भंडार के पास लगा मुख्य ट्रांसफार्मर जल गया था.आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा उसके स्थान पर जो दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह भी पहले से खराब था और वह भी तुरंत जल गया.इस लापरवाही से गुस्साए लोगों ने विभाग से तत्काल नया और सही क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.
एसडीपीओ के आश्वासन पर खुला जाम
सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुना.एसडीपीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया कि उनकी मांग को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा तथा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए त्वरित पहल की जाएगी.प्रशासन के भरोसे के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










