28 अगस्त तक देकुली धाम में रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी पर्याप्त व्यवस्था

एसपी शैलेन्द्र सिंह | Prabhat Khabar Network
बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम में श्रावणी मेले के लिए शिवहर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन लागू किया गया है. जानिए मेले के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था का पूरा विवरण.
Dekuli Dham Shravani Mela: शिवहर में श्रावणी मेला के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए **शिवहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. डुब्बा घाट से बागमती नदी का पवित्र जल लेकर एनएच-227 के रास्ते बाबा देकुली धाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं.श्रावण मास के प्रत्येक रविवार और सोमवार (2, 3, 9, 10, 16, 17, 23 और 24 अगस्त) को सुबह 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन लागू किया गया है.
भारी वाहनों और बसों के लिए बदला रूट
- शिवहर से सीतामढ़ी मार्ग: **शिवहर नगर परिषद क्षेत्र की ओर से देकुली धाम जाने वाले बड़े वाहनों (बस, ट्रैक्टर आदि) का परिचालन 'संजय पांडे द्वार' से आगे बंद रहेगा. सीतामढ़ी जाने वाली बसें और बड़े वाहन संजय पांडे द्वार से पुलिस केंद्र होकर पिपराही और कटैया के रास्ते सीतामढ़ी की ओर जाएंगे.
- मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी मार्ग: **मुजफ्फरपुर से तरियानी होकर शिवहर के रास्ते सीतामढ़ी जाने वाले बड़े वाहन 'तरियानी चौक' से ही डायवर्ट होकर तरियानी छपरा, बेलसंड और परसौनी के रास्ते सीतामढ़ी जाएंगे.
- सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर मार्ग: **सीतामढ़ी की ओर से शिवहर होकर तरियानी, नरवारा और मुजफ्फरपुर जाने वाले सभी वाहन परसौनी से बेलसंड और तरियानी छपरा मार्ग का उपयोग करेंगे.
- सीतामढ़ी से मोतिहारी मार्ग: **सीतामढ़ी से शिवहर होकर पिपराही, नयागांव और मोतिहारी जाने वाले वाहन 'धनकौल चौक/चेकपोस्ट' से दाहिने बांध वाले रास्ते से कटैया होकर एसएच-54 (SH-54) से अपने गंतव्य की ओर निकलेंगे.
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग और नो-पार्किंग जोन
- सीतामढ़ी की ओर से आने वाले श्रद्धालु: तीन और चार पहिया वाहनों को धनकौल चेकपोस्ट तक ही प्रवेश मिलेगा. दोपहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालु बागमती तटबंध (बांध) तक जा सकेंगे और वाहन को बांध पर कतारबद्ध तरीके से पार्क करेंगे.
- मोतिहारी की ओर से आने वाले श्रद्धालु: **मोतिहारी की ओर से आने वाली गाड़ियों का प्रवेश 'सुनील पांडेय की दुकान' के पास बने ड्रॉप गेट तक रहेगा.
- अवैध पार्किंग पर कार्रवाई: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि NH-227 पर किसी भी प्रकार के वाहन को खड़ा करना पूरी तरह illegal माना जाएगा. उल्लंघन करने वालों से जुर्माना (शमन कार्रवाई) वसूला जाएगा.
हेल्प लाइन नंबर और नियंत्रण कक्ष
किसी भी आपात स्थिति या यातायात संबंधी सहायता के लिए शिवहर पुलिस ने जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. श्रद्धालु और नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर:
8709250965,0612-257088
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनीष नंदन सिंह
मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










