Sheohar News: तरियानी की बेलहिया पंचायत पहुंचे पंचायती राज मंत्री, लाभार्थियों के बीच बांटे प्रमाण पत्र और जॉब कार्ड

Updated:
विज्ञापन

शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के बेलहिया पंचायत भवन परिसर में बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने तरियानी प्रखंड की बेलहिया पंचायत का दौरा किया. उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा की और लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, और जॉब कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज वितरित किए.

विज्ञापन

Panchayati Raj Minister: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शनिवार को तरियानी प्रखंड की बेलहिया पंचायत पहुंचे, जहां उनका पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

बेलहिया पंचायत पहुंचने पर मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार 'पप्पू' ने मंत्री का गुलदस्ता और पुष्प भेंट कर स्वागत किया. वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा किसान प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया.

लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र और जॉब कार्ड

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पंचायत के लाभार्थियों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड और परिमार्जन से संबंधित दस्तावेज वितरित किए. लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.

पंचायतों को सशक्त बनाने पर दिया जोर

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास तथा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और पंचायत विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, कल्याण पटेल, स्वामी बालेश्वर शर्मा, राजकुमार सिंह, अमर कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रभात रंजन, दीक्षा भगत सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन