'सेवा, सुरक्षा और संस्कार' के संकल्प के साथ हर परिवार तक पहुंचेगा बजरंग दल, बैठक में हुआ फैसला

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य गण व अन्य
विश्व हिंदू परिषद की शेओहर में हुई बैठक में 'देश का बल बजरंग दल, हमारा संकल्प सेवा, सुरक्षा और संस्कार' नारे के साथ हर गांव और परिवार तक संगठन पहुंचाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान संगठन विस्तार और मजबूती पर भी जोर दिया गया.
Vishva Hindu Parishad Sheohar: शिवहर जिले के पोझियां गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की. इस दौरान गांव स्तर पर बजरंगी सेना के गठन का निर्णय लिया गया.
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
हर परिवार तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य
बैठक में निर्णय लिया गया कि "देश का बल बजरंग दल, हमारा संकल्प सेवा, सुरक्षा और संस्कार" के नारे के साथ जिले के प्रत्येक गांव और परिवार तक बजरंग दल की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी.
कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को गांव स्तर तक सक्रिय रूप से बढ़ाने का आह्वान किया गया.
विभाग मंत्री ने रखे संगठन के विचार
बैठक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद किसी निजी भावना से प्रेरित संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य करता है.
उन्होंने कहा कि जब भी देश के सामने कोई चुनौती आती है, तब विश्व हिंदू परिषद समाज के साथ खड़ा होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करता है.
उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्रनीति और लोकनीति के आधार पर कार्य करता है तथा हिंदुत्व की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है.
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला सहसंयोजक संदीप कुमार, जिला गोरक्षा प्रमुख अमरेंद्र कुमार, नगर बजरंग दल संयोजक रितिक कुमार, रामबाबू राय, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, रूपेश कुमार, चंदन कुमार, लव कुमार, ऋषि कुमार, हिमांशु कुमार, रोहित कुमार, गोविंद कुमार, सुजीत कुमार, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनीष नंदन सिंह
मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










