संकरी सड़क बनी मरीजों के लिए परेशानी, बसन्त कुमार सिंह ने डीएम से अतिक्रमण हटाने की मांग की

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बसन्त कुमार सिंह
शिवहर में सरोजा सीताराम सदर अस्पताल जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त और चौड़ा करने की मांग की गई है, ताकि एंबुलेंस और मरीजों को आवाजाही में परेशानी न हो।
Sheohar News: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य बसन्त कुमार सिंह ने शिवहर के सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रोड को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ा करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
उनका कहना है कि सड़क संकरी होने के कारण मरीजों और एंबुलेंस को आवाजाही में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
अतिक्रमण से संकरी हो गई सड़क
बसन्त कुमार सिंह ने बताया कि जज कॉलोनी रोड से सरोजा सीताराम सदर अस्पताल तक जाने वाली सड़क पर स्थानीय स्तर पर अतिक्रमण होने से इसकी चौड़ाई काफी कम हो गई है.
उन्होंने कहा कि सड़क इतनी संकरी हो गई है कि दोनों दिशाओं से एंबुलेंस आने पर एक वाहन को निकलने में काफी कठिनाई होती है.
मरीजों की जान पर पड़ सकता है असर
उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस जाती है, जिससे मरीजों के परिजनों की चिंता बढ़ जाती है.
उनके अनुसार यदि समय पर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एंबुलेंस की देरी के कारण मरीजों की स्थिति और गंभीर हो सकती है. साथ ही संकरी सड़क की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.
प्रशासन से की शीघ्र कार्रवाई की मांग
बसन्त कुमार सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों का नियमित आना-जाना होता है, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल नहीं हुई है.
उन्होंने जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर उसका चौड़ीकरण कराने की मांग की, ताकि मरीजों, एंबुलेंस और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनीष नंदन सिंह
मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










