नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 3 अगस्त को शिवहर में लगेगा रोजगार मेला

Updated:
विज्ञापन
तीन को गांधी नगर भवन में रोजगार के लिए नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन

प्रतीकात्मक तस्वीर

शिवहर के गांधी भवन में 3 अगस्त को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित होगा। 25 कंपनियां 2000 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

विज्ञापन

Sheohar Job Fair: शिवहर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है. 3 अगस्त को अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित गांधी भवन में नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा. मेले में करीब 25 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

इसकी जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने दी.

रोजगार के साथ मिलेगा करियर मार्गदर्शन

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेले का आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से किया जा रहा है.

मेले में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के चयन के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा.

पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य

मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल पर पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.

पंजीकरण के लिए विभागीय पोर्टल:

https://detjob.bihar.gov.in/registration

जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन