नदी में डूबने से बच्ची की मौत, समाजसेवी ने सरकार से मुआवजा की उठाई मांग

पीड़ित परिवार से मुलाकात करते सामाजिक कार्यकर्ता अनीश झा व अन्य | Prabhat Khabar Network
डुमरी कटसरी प्रखंड के झिटकाही गांव में नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद समाजसेवी अनीश झा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने सरकार से जल्द मदद की गुहार लगाई है।
Sheohar News: शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के झिटकाही गांव में नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद समाजसेवी अनीश झा ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया. बुधवार को उन्होंने गांव पहुंचकर मृत बच्ची शीलमतिया की मां जलसिया देवी से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की.
तीन दिन पहले हुआ था दर्दनाक हादसा
बताया गया कि झिटकाही ग्राम के वार्ड संख्या-15 निवासी स्वर्गीय निलेश मांझी की 10 वर्षीय पुत्री शीलमतिया की तीन दिन पहले नदी में डूबने से मौत हो गई थी. हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है. बच्ची के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है.
पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
समाजसेवी अनीश झा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और जलसिया देवी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज को जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए.
सरकार से शीघ्र सहायता देने की मांग
अनीश झा ने कहा कि मृत बच्ची का परिवार अत्यंत गरीब है और परिवार के मुखिया का भी पहले ही निधन हो चुका है. ऐसे में सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके. उन्होंने प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक सहायता दिलाने की भी अपील की.
यह भी पढे़ं: शिवहर: देकुली धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बाबा भुवनेश्वरनाथ का हुआ जलाभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनीष नंदन सिंह
मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










