शिवहर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, पुलिस की रेड में संचालक समेत दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसपी शैलेन्द्र सिंह एवं पुलिस गिरफ्त में अपराधी व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रेस वार्ता करते एसपी शैलेन्द्र सिंह एवं पुलिस गिरफ्त में अपराधी व अन्य

शिवहर में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़कियों को बचाया।

विज्ञापन

Sheohar News: शिवहर जिले के तरीयानी थाना क्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग बालिकाओं को अवैध रूप से रखकर उनसे जबरन काम कराने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान ऑर्केस्ट्रा संचालक मनीष कुमार और उसकी सहयोगी रिंकी कुमारी उर्फ रिंकी खातून को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने मौके से दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उन्हें आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया है.

एसपी को मिली थी सूचना, गठित हुई एसआईटी

प्रेस वार्ता में एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को सूचना मिली थी कि तरीयानी थाना क्षेत्र के समहुति बाजार स्थित आर्यन म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग बालिकाओं को अवैध रूप से रखकर उनसे जबरन काम कराया जा रहा है.

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत एसआईटी का गठन किया गया.

छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर ऑर्केस्ट्रा परिसर में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान संचालक मनीष कुमार और उसकी सहयोगी रिंकी कुमारी उर्फ रिंकी खातून को गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दो नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया. पुलिस के अनुसार, दोनों को आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया गया है.

दर्ज हुआ मामला, जांच जारी

एसपी ने बताया कि इस मामले में तरीयानी थाना कांड संख्या 235/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ, उपलब्ध साक्ष्यों तथा तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. साथ ही इस मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी जारी है.

आरोपी कहां के रहने वाले हैं?

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनीष कुमार पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के मदुआहां गांव का निवासी है. वहीं रिंकी कुमारी उर्फ रिंकी खातून पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना क्षेत्र के चंदन सौर गांव की रहने वाली है.

पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन