वार्ड-09 में पेयजल संकट गहराया, महिलाएं-बच्चे रोज दूसरे वार्ड से भर रहे पानी

Updated:
विज्ञापन

तरियानी प्रखंड के शरीफ नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 के लोग मजबूर हैं दूसरे वार्ड में जाकर पानी भरने को

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शरीफनगर पंचायत के वार्ड-09 में नल-जल योजना वर्षों से बंद है, जिससे ग्रामीण पानी के लिए दूसरे वार्ड पर निर्भर हैं। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की गई है।

विज्ञापन

Tariani Water Crisis: तरियानी प्रखंड के शरीफनगर पंचायत के वार्ड संख्या-09 में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे पूरे वार्ड के लोगों को रोजाना पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है.

विज्ञापन

स्थिति ऐसी है कि स्थानीय परिवारों को अपनी जरूरत का पानी लेने के लिए दूसरे वार्ड का सहारा लेना पड़ रहा है.

दूसरे वार्ड में लगानी पड़ रही लंबी कतार

ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड में पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण उन्हें दूसरे वार्ड के नल-जल कूप पर जाकर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है.

महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे रोज बाल्टी और बर्तन लेकर पानी भरने पहुंचते हैं. भीषण गर्मी और उमस के बीच यह परेशानी और बढ़ गई है.

कई बार शिकायत, लेकिन समाधान नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक बंद पड़ी नल-जल योजना को चालू नहीं कराया गया.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएचईडी विभाग से जल्द मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए दूसरे वार्ड में न जाना पड़े.

बीडीओ ने पीएचईडी को दिए निर्देश

इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि पेयजल संकट की सूचना पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता को दे दी गई है.

उन्होंने कहा कि प्रखंड में पेयजल से जुड़ी जहां भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका यथाशीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन