शिवहर में 560 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण, फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से हुआ सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
वितरण कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस किसलय शर्मा व अन्य  | Prabhat Khabar Network

वितरण कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस किसलय शर्मा व अन्य

शिवहर जिले में मातृ एवं शिशु पोषण स्तर को मजबूत करने के लिए वृहद टेक होम राशन वितरण अभियान चलाया गया. इस अभियान में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल कर लाभार्थियों का सत्यापन किया गया ताकि पोषाहार का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे.

विज्ञापन

Sheohar ICDS: शिवहर जिले में पोषाहार योजना के तहत मंगलवार को वृहद टेक होम राशन वितरण अभियान चलाया गया. डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) किसलय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु पोषण स्तर को मजबूत करना और कुपोषण को कम करना है.

इस अभियान में लाभार्थियों के सत्यापन के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, ताकि पोषाहार का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक ही पहुंचे.

चेहरा मिलान के बाद मिला पोषाहार

अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सभी पात्र लाभार्थियों की पहचान फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से की. चेहरा मिलान होने के बाद ही लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया गया.

जिला प्रशासन ने बताया कि इस व्यवस्था से पूरी वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास किया गया है.

560 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला अभियान

यह विशेष वितरण अभियान शिवहर सदर परियोजना को छोड़कर जिले के करीब 560 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया.

योजना के तहत मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं और 0 से 6 माह तक के शिशुओं के पोषण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित पोषाहार का वितरण किया गया.

गुणवत्ता और मात्रा पर प्रशासन की नजर

लाभार्थियों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की.

वितरण अभियान के दौरान संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

अभियान में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), महिला पर्यवेक्षिकाएं तथा आईसीडीएस से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन