खत्म हुआ 4 साल का इंतजार, UP TGT का फाइनल रिजल्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
UP TGT रिजल्ट चेक करते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

UP TGT रिजल्ट चेक करते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

UP TGT Final Result 2026: यूपी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. चार साल पहले निकली इस वैकेंसी का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट - upessc.up.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

UP TGT Final Result 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने UP TGT Final Result 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती का इंतजार उम्मीदवार करीब चार साल से कर रहे थे. अब आखिरकार 3539 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से पोर्टल में लॉग इन करके फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें UP TGT Final Result 2026 चेक

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP TGT Final Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉग इन करते ही आपका फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

UP TGT Final Result 2026 Check Here

2022 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

UP TGT भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2022 से शुरू हुई थी. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 थी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2022 तय की गई थी. उम्मीदवार 16 जुलाई 2022 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते थे.

लंबे इंतजार के बाद 3 और 4 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई. इसके बाद 6 जून को आंसर-की जारी हुई, 30 जून को रिजल्ट घोषित किया गया और 2 जुलाई को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लेटर जारी किया गया. अब 28 जुलाई 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

3539 पदों पर होगी नियुक्ति

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 3539 पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था. लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के बाद अब अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: UP PCS 2026 में आवेदन की डेट बढ़ी, 500 पदों के लिए इस दिन तक करें अप्लाई


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola