शिवहर में भाजपा ने गुरु रविदास जयंती वर्ष के लिए बनाई बड़ी कार्ययोजना, कई कार्यक्रमों का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला में शामिल भाजपा कार्यकर्ता गण व अन्य | Prabhat Khabar Network

कार्यशाला में शामिल भाजपा कार्यकर्ता गण व अन्य

शिवहर में भाजपा जिला कार्यालय में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. बैठक में जुलाई 2026 से फरवरी 2027 तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Sheohar News: भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में जयंती वर्ष के दौरान जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई.

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नीरज सिंह के निर्देशन में हुआ. इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ. नूतन माला सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने किया.

संत रविदास के विचारों पर हुई चर्चा

कार्यशाला के मुख्य वक्ता संजीव कुमार पांडे ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में जाति और वर्गभेद समाप्त करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय पर आधारित समाज की प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सरल भाषा में अपने संदेश को जन-जन तक पहुंचाया.

जुलाई 2026 से फरवरी 2027 तक चलेंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम के जिला संयोजक विनय कुमार सिंह ने बताया कि 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक जयंती वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को दलित बस्तियों में संत रविदास की प्रतिमा या चित्र के समक्ष संध्या दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा.

इसके अलावा 7 से 14 अगस्त तक जिला स्तरीय कलश वंदन एवं समाज संपर्क अभियान, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा तथा 26 नवंबर 2026 से 17 जनवरी 2027 तक श्री गुरु रविदास महाराज छात्रावास महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में सह संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, रघुनंदन राम, विकास पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम कृपाल शर्मा, नंदकिशोर चौधरी, बिभाष चंद्र झा, आदित्य कुमार सिंह, मुकेश सिंह राठौर, अनिल कुमार, संजय गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन