आंगनबाड़ी केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं जल्द सुनिश्चित करें, डीएम का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक में शामिल डीएम प्रतिभा रानी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस किसलय शर्मा व अन्य | Prabhat Khabar Network

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करतीं डीएम प्रतिभा रानी

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया. 28 केंद्रों को 'सक्षम केंद्र' बनाकर उनमें आधुनिक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Sheohar News: समाहरणालय के संवाद कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) तथा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं, कुपोषण उन्मूलन और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई.

28 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम केंद्र

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी किसलय शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 717 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 28 केंद्रों को 'सक्षम केंद्र' के रूप में विकसित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने इन केंद्रों में बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फिल्टर, एलईडी टीवी और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

कुपोषण उन्मूलन पर जताई चिंता

पोषण ट्रैकर रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान डीएम ने बच्चों में कुपोषण की स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषाहार वितरण और गृह भ्रमण जैसे प्रमुख सूचकांकों में अगले माह तक 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया.

कमजोर प्रदर्शन पर सीडीपीओ को चेतावनी

बैठक में कार्यप्रदर्शन की समीक्षा के दौरान तरियानी प्रखंड की सीडीपीओ को अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सख्त हिदायत दी गई. जिलाधिकारी ने अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी इंडिकेटर में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रविष्टि का निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. बैठक में जिले के सभी सीडीपीओ, प्रखंड समन्वयक एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन