अब देकुली धाम में 24 घंटे रहेगी पुलिस की निगरानी, डीएम-एसपी ने किया नए पिकेट का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
देकुली धाम में पुलिस पिकेट का संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह | Prabhat Khabar Network

देकुली धाम में पुलिस पिकेट का संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह

देकुली धाम में आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. मंदिर परिसर के पास नए पुलिस पिकेट की स्थापना की गई है, जहाँ अब 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी. इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अधिक सुरक्षित महसूस होगा.

विज्ञापन

Baba Bhuvneshwarnath Temple: शिवहर के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटक स्थल बाबा भुवनेश्वरनाथ देकुली धाम महादेव मंदिर में आगामी श्रावणी मेले से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. मंगलवार को मंदिर परिसर के पास नए पुलिस पिकेट की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

प्रशासन का मानना है कि श्रावणी मेले से पहले पुलिस पिकेट की शुरुआत से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी.

मेले में सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

श्रावणी मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देकुली धाम पहुंचने की संभावना रहती है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस की स्थायी मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है.

अधिकारियों का कहना है कि इससे मेलार्थियों को बेहतर सुरक्षा और आवश्यक सहायता समय पर मिल सकेगी.

डीएम ने बताया क्या होगा फायदा

उद्घाटन के दौरान डीएम प्रतिभा रानी ने कहा कि पुलिस पिकेट की स्थापना से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना या दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी. इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी.

एसपी बोले- 24 घंटे रहेगी पुलिस की मौजूदगी

एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस पिकेट शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी.

उन्होंने बताया कि इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों और व्यापारियों का भरोसा भी बढ़ेगा. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों, छिनतई और चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी.

असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

एसपी ने कहा कि पुलिस की लगातार निगरानी से असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

रात के समय या सुनसान रास्तों से आने-जाने वाले श्रद्धालु भी अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे. किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीपीओ अनुशील कुमार सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
मनीष नंदन सिंह

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन