तरियानी के बीएड कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने का दिया गया संदेश

Updated:
विज्ञापन
उपस्थित कॉलेज कर्मी गण | Prabhat Khabar Network

उपस्थित कॉलेज कर्मी गण

तरियानी के नगीना-रामधयान शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित किया।

विज्ञापन

Tariani News: तरियानी प्रखंड के तारानगर, छतौनी स्थित नगीना-रामधयान शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कपिलदेव नारायण बहुउद्देशीय सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. अजहरुल्लाह ने की.

नवप्रशिक्षुओं ने दिया परिचय

कार्यक्रम के दौरान बीएड प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र-छात्राओं ने क्रमवार अपना परिचय दिया. इसके बाद महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कार्यालय कर्मियों ने भी अपना परिचय साझा किया.

इस अवसर पर नए प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराया गया.

अनुशासन और पाठ्यक्रम की दी जानकारी

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. पंकज कुमार सिंह ने बीएड पाठ्यक्रम की उपयोगिता और वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला.

वहीं प्रो. सोनी ने महाविद्यालय के अनुशासन, ड्रेस कोड और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी. कार्यालय सहायक कृष्णा सिंह ने कार्यालय की कार्यप्रणाली और छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं पर अपने विचार रखे.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने का आह्वान

प्रो. पंकज कुमार सिंह ने शारीरिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. मो. अजहरुल्लाह ने शिक्षा, शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सभी छात्राध्यापकों से समय पर महाविद्यालय आने और प्रशिक्षण की प्रत्येक गतिविधि में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के लेखापाल रामप्रवेश के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बीएड प्रथम वर्ष के सभी नवप्रशिक्षु उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Madhurendra Kumar

लेखक के बारे में

By Madhurendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन